खबर शेयर करें 👉

विजयी प्रतिभागी व फोटोग्राफ ।

 

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2025 की फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं ।

मंगलवार की शाम इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए। प्रतियोगिता दी कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक द्वारा प्रायोजित की गई थी ।

निर्णायक पदम श्री अनूप साह, थ्रीश कपूर,प्रदीप पांडे द्वारा निर्णय दिया गया ।

ALSO READ:  न्याय पंचायत खुर्पाताल की स्वास्थ्य सेवाओं की कमी व अन्य समस्याएं कैबिनेट मंत्री खजान दास के समक्ष रखी,

 

रामसेवक सभा भवन में हुए इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया । संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि निर्णय ऑनलाइन माध्यम से किया गया है । जिसमें मनोज कुमार मन्नू प्रथम,  द्वितीय विमल जोशी, तृतीय समय राज साह  तथा सांत्वना प्रमोद प्रसाद, डॉ. मोहित सनवाल , ,प्रखर साह, संभू रहे हैं ।

इन विजयी प्रतिभागियों को 30 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा । प्रथम पुरस्कार 7500, द्वितीय 5000,तृतीय 3500 तथा सांत्वना  में 1000 के चार पुरुष्कार हैं ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

 

प्रथम विजेता को बुरांश संस्था कौसानी द्वारा फोटोग्राफर की कार्यशाला में प्रतिभाग निःशुल्क कराया जाएगा। महासचिव जगदीश बावड़ी ने सभी का धन्यवाद किया है । इस मौके पर रामसेवक सभा के पदाधिकारी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page