खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी ।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सुबह 07:27 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। यह हादसा खुपी क्षेत्र, भवाली रोड (नैनीताल) के पास हुआ। बस में (चालक के अनुसार बस में लगभग 15-16 यात्री सवार थे)। इस हादसे में 01 व्यक्ति की मृत्यु, 07 घायल हुए हैं। SDRF ने बस में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

 

SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में फंसे 07 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। टीम ने घटनास्थल पर व्यापक सर्च ऑपरेशन भी चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य यात्री झाड़ियों या मलबे में न फंसा हो। बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्भाग्यवश एक यात्री को बचाया नहीं जा सका, शेष घायलों का उपचार जारी है।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

You missed

You cannot copy content of this page