खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल ने डिस्ट्रिक 3110 की एक वृहद सेमिनार 8 फरवरी 2026 को खेलगांव में आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब नैनीताल ने पब्लिक इमेज में 3 पुरुष्कार जीते ।
डिस्ट्रिक गवर्नर राजन विद्यार्थी, नीरव निमेष, प्रो.वेद त्रिपाठी ने पब्लिक इमेज पर अपने विचार साझा किए। जिसके बाद बेस्ट फोटो, बेस्ट वीडियो व बेस्ट होर्डिंग प्रतियोगिताओं में डिस्ट्रिक के विभिन्न क्लबों ने सहभागिता की।
अर्पण भार्गव आगरा नगर के युवा फोटोग्राफर ने निर्णय के साथ कई सुझाव साझा किए।
आरती कला केंद्र की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने ‘सेवा व बाल श्रम’ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
रोटेरियन नीरव ने कहा कि रोटरी समाज सेवा के अंतर्गत किए खर्च का हिसाब और उसकी सार्थकता को सुनिश्चित किया जाता है। यह महत्वपूर्ण है कि रोटरी फाउंडेशन से ले कर रोटरी इकाई तक वरीयता क्रम एक सिस्टम में कार्य करती है। आगरा के साथ-साथ मथुरा को भी प्रेम नगरी के रूप में देखा जाना चाहिए।
डिस्ट्रिक पी आई सी,  विक्रम स्याल ने कहा कि सेवा को याद में विचारों में व व्यवहारों में लाना चाहिए।
गवर्नर राजन विद्यार्थी, डी जी एन राजीव मित्तल, विनय कृष्णन,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थ शास्त्री प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने भी इस मौके पर अपने विचार साझा किए।
रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की प्रेसिडेंट मीरा गुप्ता ने सभी अतिथियों व पदाधिकारी का माल्यार्पण कर विधिवत रूप से स्वागत किया तथा उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन सुभाषिनी पालीवाल एवं अपर्णा पोद्दार के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संचालित किया गया। कानपुर, मथुरा, बरेली, झांसी, अलीगढ़, आगरा शहर के सभी रोटरी क्लब ने सेमिनार में अपनी सहभागिता व प्रतियोगित में भाग लिया। तीनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन आरती मेहरोत्रा, डॉ सरोज प्रशांत के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ सुरभि गुप्ता द्वारा सभी अतिथिगण व क्लब पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रेषित किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page