खबर शेयर करें 👉
भवाली ।  भवाली में नाबालिग बच्ची से दुराचार के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया ।  इस दौरान भाजपा  कार्यकर्ताओं ने पालिका के एक सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की ।
   भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर क्षेत्र की डेमोग्राफी और जनसांख्यिकी को लगातार बदलने का प्रयास किया जा रहा है । भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने आरोप लगाया कि पालिका के एक वर्तमान सभासद विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा-रेहड़ क्षेत्र में बसाने का काम कर रहे हैं ।
 उन्होंने मस्जिद की भूमि की भी जांच कराने की मांग की और कहा कि तथाकथित लोग लैंड व लव जिहाद में संलिप्त हैं । भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध भूमि पर बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए एनओसी पालिका की मिलीभगत से ही दी जा रही है । भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा अवैध भूमि पर बनाए गए मकानों का कर निर्धारण भी कर दिया गया है ।
  अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा ।  वहीं मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है जो पंद्रह दिनों में रेहड़-टमट्यूड़ा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी । रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी ।
 प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडेय, गौतम मटियाली, राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, हिमांशु रावत, उज्वल चंद्रा, वैभव आनंद, रेहान, आयुष कुमार, विद्या पढ़ालनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

You missed

You cannot copy content of this page