खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा नैनीताल मण्डल के उपाध्यक्ष लालसिंह बिष्ट के छोटे भाई रामसिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया । वे करीब 46 वर्ष के थे ।

बताया गया है कि रामसिंह बिष्ट को 5 दिसम्बर को ब्रेन हैमरेज हुआ था । जिन्हें तत्काल इलाज के लिये हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें राममूर्ति अस्पताल बरेली रैफर किया गया था । किंतु विगत रात्रि में उन्होंने दम तोड़ दिया । शनिवार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को कोटाबाग स्थित उनके आवास पर लाया गया और दोपहर में रामनगर स्थित श्मशान घाट में उनकी अंत्येष्टि की जा रही है ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

रामसिंह 7 भाइयों में दूसरे नम्बर के भाई थे । सबसे बड़े भाई  लालसिंह बिष्ट भाजपा के नैनीताल नगर उपाध्यक्ष हैं। वे अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता,पत्नी व भाइयों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं । वे मूलतः तल्ला बगड़ निकट पंगोट निवासी थे । जो अब कोटाबाग में रेस्टोरेंट चलाते थे ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

उनके निधन पर भाजपा नगर मण्डल ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और शोक संतृप्त परिवार के प्रति सम्वेदना व्यक्त की है ।

You missed

You cannot copy content of this page