खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिले जिले में बारिश की संभावना के मध्येनजर आज 7 अगस्त को अवकाश का जिलाधिकारी के नाम से फर्जी आदेश बनाकर उसे वायरल करने वाले की तलाश है । इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की ओर से वक्तव्य जारी किया गया है ।

 

(नैनीताल 6 अगस्त 2025 सूवि।

गुरुवार दिनांक 7 अगस्त 2025 को अवकाश संबंधित एक फर्जी आदेश विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है। जो पूर्णतया गलत है, इस प्रकार का आदेश जिला कार्यालय नैनीताल द्वारा जारी नहीं किया गया है। जो पूर्णतया फर्जी आदेश है।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 7 अगस्त को अवकाश संबंधी कोई भी आदेश जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जारी नहीं किया गया है। संज्ञान में आया है कि कतिपय व्हाट्सएप ग्रुपों में छुट्टी सबंधित आदेश प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने अवगत कराया कि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा रही है साथ ही पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।)

ALSO READ:  100 वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: कल 15 जून से होंगे प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले ।

 

अपर जिलाधिकारी की ओर से जारी वक्तव्य ।

यह है फर्जी आदेश-

You missed

You cannot copy content of this page