खबर शेयर करें 👉
 भीमताल के ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट भी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए । उन्हें आज किंच्छा में आयोजित एक सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात तीन बार भीमताल के ब्लॉक प्रमुख रहे तथा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में दायित्व संभालने वाले डॉ. हरीश बिष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति जहां जन विरोधी होती जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक पटल पर भारत का मान सम्मान तेजी से बढ़ाने के चलते भाजपा की नीति से अत्यंत प्रभावित हैं। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया हैं ।
उनके साथ हैड़ाखान के ग्राम प्रधान नवीन पलडिया और पूर्व सैनिक तथा समाजसेवी कुंदन सिंह जीना ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट, विवेक सक्सेना और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा शामिल थे।
 डॉ. हरीश बिष्ट ने पूर्व में भी एक बार कांग्रेस छोड़ दी थी । तब कांग्रेस से विधान सभा का टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने शरद पवार की लोकतांत्रिक कांग्रेस से चुनाव लड़ा और मजबूत दावेदारी पेश की थी ।

You missed

You cannot copy content of this page