खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ विगत रात्रि एक टैक्सी चालक द्वारा बल्दियाखान के निकट दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । जिससे पूरा टैक्सी समाज शर्मसार है ।

 

युवती के विरोध करने पर आरोपी टैक्सी चालक युवती का सामान व मोबाइल लेकर फरार हो गया । डरी सहमी युवती ने पूरी रात जंगल के बीच सड़क के नीचे कलमठ में बिताई ।

 

 

इस घटना की ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ. बबिता मनराल की सूचना पर सुबह ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण देकर उससे आवश्यक जानकारी जुटाई और दोपहर में युवती का बी डी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया । युवती के परिजनों को दिल्ली सूचना दे दी गई है । साथ ही टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक की पहचान कर ली है ।

   तल्लीताल थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार दिल्ली की एक युवती जिसकी उम्र करीब 31 साल है वह  रात्रि में काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल को निकली।  लेकिन रास्ते में बल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की । आरोपी टैक्सी चालक लड़की का सामान लेकर फरार हो गया। युवती ने किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
आज सुबह, युवती आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची । जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान डा० बबीता मनराल की मदद से पुलिस को सूचित किया गया ।  घटना स्थल पर तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज न्याल व  महिला उप निरीक्षक बबीता और अन्य पुलिस कर्मी मौकेपर गए और  उन्होंने युवती को अपने संरक्षण में  लिया । साथ ही युवती के परिजनों को सूचित किया गया ।
  इस घटना से लोगों में भारी रोष है । जिस स्थान पर युवती ने सड़क के नीचे कलमठ में रात बिताई है उस जगह पर लगातार जंगली जानवरों व गुलदार का लम्बे समय से आवाजाही देखी गई है । घटना की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आरोपी टैक्सी चालक युवती के चप्पल भी ले गया । युवती के पांव में चप्पल भी नहीं है ।
 पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page