खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अर्थशास्त्र विभाग की शोध छात्रा सोनम कुटियाल ने गेट परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर ली है।

इससे पूर्व में सोनम ने यूजीसी नेट-जेआरएफ एवं उत्तराखंड यू-सेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। सोनम वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश पांडे के निर्देशन में पर्यटन के आर्थिक प्रभावों पर अपना शोधकार्य कर रही हैं।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

 

सोनम की इस उपलब्धि पर अर्थशास्त्र विभाग के डॉo नंदन सिंह बिष्ट, डॉo जितेंद्र कुमार लोहनी, डॉo ऋचा गिनवाल, डॉo प्रीति, डॉo दलीप, डॉo अमित एवं डॉo रमेश, शोध छात्र-छात्राएं दिव्या, रश्मि एवं मंजीत ने हर्ष व्यक्त करते हुए शोध छात्रा को बधाई दी है।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

You missed

You cannot copy content of this page