नैनीताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल वर्चुअल बैठक मे प्रदेश के मुख्यमंत्री से  1 नवंबर 2024 को अवकाश घोषित करने की मांग की गई। परिषद ने प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली पर्व से  पूर्व  डी ए तथा बोनस की घोषणा का स्वागत भी किया गया ।


परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि सचिवालय संघ की ओर से 31 अक्टूबर को राज्य में दीपावली पर्व का अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी , जिस पर शासन द्वारा सकारात्मक‌ रुख अपनाते हुए 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश करने का निर्णय लिया। परंतु पूर्व से ही 1 नवंबर को दीपावली पर्व का सार्वजनिक अवकाश समाप्त किये जाने पर प्रदेश के लाखों कर्मचारी में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि प्रदेश में अधिकतर क्षेत्र में दीपावली 1 नवंबर को मनाई जा रही है , 31 दिसंबर को पूर्व से ही निबंधित अवकाश घोषित था। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपालने कहा कि राज्य के अनेकों कार्मिक दूर दराज क्षेत्रों से दीपावली पर्व मनाने के लिए घर जाते हैं जिससे इन कार्मिकों को भी अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बैठक में सभी वक्ताओं द्वारा एक सुर 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने का अनुरोध प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया गया। बैठक में कर्मचारियों द्वारा दीपावली से पूर्व डीए तथा बोनस की घोषणा करने का प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत भी किया गया ।

ALSO READ:  वीडियो--: डॉ. सरस्वती खेतवाल ने ली नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष पद की शपथ । 14 सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की ।

बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष इसरार बेग, कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, दीपक सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह थापा, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) संघ‌ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जलाल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, आनंद पांडे भोपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, संजय जोशी, नवीन कपिल रमेश सिंह अर्जुन सिंह तथा संजय देव सहित कई कर्मचारी जनप्रतिनिधि शामिल थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page