खबर शेयर करें 👉

​भीमताल/नैनीताल: भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से दीपा शाह, नीलम शाह, कंचन आर्य, हेमा असवाल, गीता आर्य, नेहा सिजवाली, मुन्नी देवी, होनी टम्टा, दीपा सांगुडी, आरती आर्या, मीना, मनीषा सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने सरकार की कल्याणकारी नीतियों को समझा।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

​इसके पश्चात, सांगठनिक व शैक्षणिक संवाद को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य पार्वती प्रेमा जगाती आवासीय विद्यालय, नैनीताल पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल एवं जिला संपर्क प्रमुख डॉ. माधव त्रिपाठी जी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान देश की नई शिक्षा नीति (NEP) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक बदलावों व इसके जमीनी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

 


​क्षेत्रीय भ्रमण के अपने अगले चरण में डॉ. आर्य ने भीमताल ब्लॉक के ग्राम देवीधुरा, पटवाडांगर और बल्दियाखान का सघन दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार की नई संभावनाओं और डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। डॉ. आर्य के लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

You missed

You cannot copy content of this page