खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा आगामी 23 जून (मंगलवार) को आयोजित होने वाले श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

 

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 23 जून तक मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्रीमददेवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून (सोमवार) को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात कथावाचक पंडित चंद्रशेखर अधिकारी विधिवत कथा का शुभारंभ करेंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम को 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन मां की आरती और प्रसाद वितरण भी होगा।

ALSO READ:  निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान दम घुटने से मां व दो बेटों की मौत ।

 

उन्होंने बताया कि 20 जून (शनिवार) को अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा वहीं 23 जून (मंगलवार) को स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में मां नैना देवी की विशेष पूजा.अर्चना की जाएगी, सुबह 7 बजे से कुल पूजा, 11 बजे से 12 बजे तक देव पूजन एवं पूर्णाहुति जबकि 12 बजे से 1 बजे तक व्यास पूजन तथा पुस्तक पूजन तथा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ALSO READ:  अवैध शराब के विरुद्ध बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, 62 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

इसके बाद दोपहर 1 बजे से ब्राह्मण पूजन एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा जबकि शाम 5 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संखया में प्रतिभाग कर मां नैना देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। प्रेस वार्ता में घनश्याम लाल साह, मनोज चौधरी तथा शैलेन्द्र मेलकानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page