खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा नैनीताल द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि को ज्ञापन भेजकर प्रदेशवासियों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करने वाले मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा । इस दौरान आंदोलनकारियों ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी भी की । यह ज्ञापन अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान को दिया गया ।
    आंदोलनकारियों ने कलक्ट्रेट में सभा कर  प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की जाती है, तो राज्य आंदोलनकारी प्रदेश की जनता को लामबंद करके जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे ।
    सभा की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट द्वारा तथा संचालन क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली द्वारा किया गया ।
     इस कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी कंचन चंदोला, डा सुरेश डालाकोटी, मुकेश जोशी मंटू, महेश चन्द्र जोशी, मनोज जोशी, मनमोहन सिंह कनवाल  हरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र जोशी, दीवान सिंह, इंदर सिंह नेगी, मुनीर आलम, मुकुल कांडपाल, आदि राज्य आंदोलनकारी शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page