खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

कुमाऊं विश्वविद्यालय, डी एस बी परिसर नैनीताल में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट का गत रात्रि देहावसान हो गया है।

 

श्री बिष्ट पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वे अत्यंत धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे   । उनके द्वारा विश्वविद्यालय प्रांगण में देवी माँ के मंदिर की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उनके द्वारा मंदिर प्रांगण में वार्षिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा।

ALSO READ:  सूची -: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने की 70 से अधिक ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति, 26 जुलाई से प्रभावी होगा आदेश ।

 

उनकी पत्नी  मीनाक्षी बिष्ट भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता हैं । जबकि 16 वर्षीय पुत्र और 11 वर्षीय पुत्री हैं। श्री बिष्ट के आसायमिक निधन पर विश्वविद्यालय में दुख की लहर है। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डा मंगल सिंह मंद्रवाल, निदेशक डी एस बी परिसर प्रोफेसर नीता बोरा, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत, उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण रौतेला, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चंद्र, भीमताल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान ध्यानी, उपाध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट, सचिव हीरा सिंह किरौला सहित राजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, दीपक बिष्ट, गणेश बिष्ट, नवल किशोर बिनवाल सहित कर्मचारी शिक्षकों ने दुख व्यक्त किया है।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

You missed

You cannot copy content of this page