खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला प्रशासन व कुमाऊं मंडल विकास निगम इंडेन गैस की कमी न होने के लगातार दावे कर रहा है । कुमाऊं मंडल विकास निगम ने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का भी दावा करते हुए गैस उपभोक्ताओं से गैस वितरण स्थलों में लाइन न लगाने को कहा । किंतु इसके विपरीत सोमवार को मल्लीताल गोलघर चौराहे वो तल्लीताल धर्मशाला के सामने गैस सिलेंडरों के साथ इंडेन गैस उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही और गैस सिलेंडर सीमित होने पर बड़ी संख्या में लोग बिना सिलेंडर के वापस लौट गए ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी एक अहम बैठक कल 12 जुलाई को हल्द्वानी में होगी,

 

लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि वे सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए थे और दोपहर डेढ़ बजे तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका था । लाइन में लगे कुछ लोगों के अनुसार उन्हें आज चौथे दिन भी गैस सिलेंडर नहीं मिला ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

 

लाइन में लगे कुछ लोगों ने कल मंगलवार को गैस न मिलने पर सिलेंडरों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। मल्लीताल बाजार निवासियों ने कहा कि गोलघर चौराहे में बाजार वार्ड के लोगों को गैस नहीं मिल रही है जबकि यहां से अन्य स्थानों के लोग गैस ले

You missed

You cannot copy content of this page