खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । लेकसिटी वेलफेयर क्लब का 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को शारदा संघ में धूमधाम से मनाया गया ।
    वार्षिकोत्सव में क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम  की शुरुआत महिलाओं ने दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ की । जिसके बाद विभिन्न आकर्षक गेम, डांस, अन्य प्रतियोगिताओं के साथ कैटवॉक का आयोजन हुआ ।
   इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार वितरण किए गए । इस अवसर पर कार्यक्रम के संस्थापक सदस्यों के द्वारा क्लब की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष को नए साथियों के बीच रखा । कार्यक्रम के दौरान क्लब की प्रगति पर चर्चा की गई भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई ।
 इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ. प्रगति जैन ने इस वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी । इस दौरान प्रगति जैन और रमा भट्ट को कुशल संयोजक पुरस्कार दिया गया । साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कारों के अलावा पर्पल क्वीन प्रतियोगिता रखी गई थी  ।
जिसमें प्रथम पुरस्कार लीला राज, द्वितीय पुरस्कार तुसी शाह, तृतीय पुरस्कार हेमा भट्ट और चतुर्थ पुरस्कार कंचन जोशी को दिया गया । भाग्य आजमाओ प्रतियोगिता तीन चरणों में हुआ । जिसमें प्रथम पुरस्कार दया कुंवर, द्वितीय पुरस्कार सविता कुलोरा, तृतीय पुरस्कार मधुमिता और सांत्वना पुरस्कार गीता साह को दिया गया । तीसरी प्रतियोगिता आकर्षक ग्लास नृत्य के रूप में हुई । जिसमें प्रथम पुरुस्कार आशा पांडे, द्वितीय प्रगति जैन, तृतीय दीपिका बिनवाल व चतुर्थ पुरस्कार जूही को को मिला ।  बैलून फोडो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दया कुंवर, द्वितीय आशा पांडे, तृतीय सोनू शाह और सांत्वना पुरस्कार प्रगति जैन  के नाम रहा । इस कार्यक्रम की संयोजक दीपा पांडे और सह संयोजक ज्योति ढौढ़ियाल ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कविता त्रिपाठी,रमा भट्ट, रानी साह,तनु सिंह, पल्लवी, मंजू बिष्ट,नीरू साह,आभा साह,रमा लोहनी,जया वर्मा, विनिता पाण्डे,मानसी गर्ग, अनुराधा भट्ट,रेखा पंत आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page