खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  उत्तराखंड हाईकोर्ट में बुधवार को बार एसोशियेशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।

 

 (वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी को अबीर लगाते न्यायमूर्ति आलोक वर्मा)

  होली मिलन कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग में पंजीकृत कुमाऊं उत्थान सांस्कृतिक समिति खुर्पाताल के  कलाकारों ने विनोद कुमार के नेतृत्व में रंगारंग होली गायन किया ।
 (न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित होली गायन करते हुए)
इन कलाकारों ने ‘होली खेलन आयो श्याम’ मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग, रंग डारूँगी डारूँगी, उड़ उड़ गयो लाल गुलाल, लालनी ऐसो रंग उड़ायो, आज कान्हा जी जिद ना करो, आदि होली गीतों पर न्यायधीशों व अधिवक्ताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
 होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र, वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति  रविन्द्र मैठाणी ,न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, आलोक मेहरा, हाई बार एसोसिएसन के अध्यक्ष डी.एस. मेहता,  रजिस्ट्रार जनरल कहकहा खान व बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    होली मिलन समारोह पूर्व की भांति न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने आज भी मनमोहक होली प्रस्तुत की। जिससे होली में खूब रंग जम गया ।
ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

You missed

You cannot copy content of this page