खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा तल्लीताल के कलेक्टेट सड़क कुर्माचल बैंक के निकट सफ़ाई अभियान के दौरान हुई ।

 

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सघन जागरूकता अभियान के साथ-साथ अब धरातल पर ठोस पहल करने का समय आ गया है।

 

नगर पालिका परिषद अपनी तय क्षमता से कहीं अधिक कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका रोजाना निस्तारण कर रही है। हमारे पर्यावरण मित्र और सभी कर्मचारी जी-जान से इस कार्य में लगे रहते हैं।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

 

 

सीमित संसाधनों के कारण टीम को रोजाना ‘जीरो’ से शुरुआत करनी पड़ती है, जिसके चलते उनकी यह अथक मेहनत दिखाई नहीं देती।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनता की भागीदारी और कड़े कदम उठाना अनिवार्य है।

इस अवसर पर  श्रीमती सरस्वती खेतवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, नैनीताल)गीता उप्रेती (सभासद )कार्यक्रम आयोजक पूरन मेहरा, अरविन्द पडियार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता)
* पंकज राठोर(पूर्व जिला अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा)
* नासिर खान (व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि)
* धर्मानन्द पालीवाल (अध्यक्ष, ग्वल सेना)
* संतोष साह (पूर्व शिक्षक, सेंट जोसेफ कॉलेज)
* मनोज गंगोला एडवोकेट विरेंद्र राठोर
* एडवोकेट भावेस भट्ट । दीपक पाण्डे (पूर्व अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग)
कार्यक्रम में नगर पालिका के तमाम कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, सभी ने नैनीताल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया कार्यक्रम आयोजक पर्वतीय लोक कल्याण संस्था के पूरन मेहरा ने सभी का धन्यवाद किया ।

You missed

You cannot copy content of this page