खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से  नैनीताल क्लब के शैले हॉल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया ।

रुद्रपुर के भजन गायक राजीव तूफानी एवं शुभम सक्सेना की टीम ने आकर्षक पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी भजन गाकर माता का गुणगान किया  ।

कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान रमा लोहनी दंपति द्वारा वैदिक मंत्र के साथ पूजा कर शुरू किया गया  । राजीव तूफानी द्वारा सारे तीरथ धाम आपके चरणों में मन में बसी तेरी मूरत मैं उतारू तेरी आरती एवं सारी दुनिया में गूंजे शेरावाली की जय जयकार आदि भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने को विवश किया ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

भजनों की प्रस्तुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान, सहसंयोजक रानी शाह, सीमा सेठ, रमा लोहनी, अनुराधा भट्ट, विमलेश गोस्वामी, दीपिका बिनवाल, नीलम गुप्ता, अमिता साह शेरवानी, आभा शाह, विनीता पांडे, भावना शाह, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रेखा पंत, भावना शाह, जूही अग्रवाल, जया वर्मा, दिव्या शाह, सोनू शाह, संगीता गुप्ता, सीमा नौटियाल, दीपा पांडे, गीता शाह, ज्योति ढूंढियाल, मधुमिता, सविता कुलारा, दया कुंवर, तुसी शाह, डॉक्टर पल्लवी आदि सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

You missed

You cannot copy content of this page