नैनीताल।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य इन दिनों क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नैनीताल में टैक्सी बाइक संचालित करने वाले युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। युवाओं से बातचीत के दौरान डॉ. आर्य ने उन्हें ढाढस बंधाया और आश्वासन दिया कि उनके संचालन में जो भी तकनीकी या व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा ताकि इन समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान निकाला जा सके।

डॉ. आर्य ने नैनीताल के लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित ‘माता की चौकी’ कार्यक्रम में भी शिरकत की, जहाँ उन्होंने पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत भूमियाधार खूपी में स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से राजेश चन्द्र, डॉ. विरेन्द्र, लीलाधर, बाबी जलाल, प्रदीप कुमार, माधो चन्द्र, सरस्वती देवी, संतोष देवी, जानकी देवी और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संगठनात्मक और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत डॉ. भुवन चंद्र आर्य हल्द्वानी भी पहुंचे। वहाँ उन्होंने हल्द्वानी निवासी श्री मोहन पाठक जी को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) नियुक्त किए जाने पर उनके आवास जाकर मुलाकात की।

डॉ. आर्य ने श्री पाठक को पुष्पगुच्छ भेंट कर इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


