भवाली ।
राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला
अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार तथा उपस्थित विभिन्न विशिष्ट अतिथियों,आर्ट ऑफ हिमालय उत्तराखंड की निदेशक प्रियंका जोशी तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
देश के प्रसिद्ध छायाकार बृजमोहन जोशी द्वारा व्यक्तिगत रूप से लगाई गयी इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्म श्री डा. यशोधर मठपाल,नवीन चन्द्र वर्मा अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद,देवेन्द्र ढैला उपाध्यक्ष बागवानी परिषद तथा उत्कृष्ट ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश तथा आर्ट ऑफ हिमालय उत्तराखंड के सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

बृजमोहन जोशी जो कि देश के जाने-माने छायाकार हैं उनके द्वारा इस फोटो प्रदर्शनी में उत्तराखंड की लोक संस्कृति,लोक परम्पराओं,पर्व-मेलों,लोक जीवन,कृषि दर्शन,प्रकृति चित्रण,नगाधिराज हिमालय आदि विषय से जुड़े लगभग१०० से अधिक फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गये।

चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की,यह प्रतियोगिता जूनियर व सिनियर दो वर्गों में आयोजित की गयी थी।
ग्राफिक एरा भीमताल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता,जल संरक्षण,हरित पृथ्वी विषयों पर चित्रों का निर्माण किया गया। विद्यालयों से आये सभी विद्यार्थियों के द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण विषय पर बहुत ही सुन्दर व ज्ञानवर्धक चित्रों का निर्माण किया गया।
इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा संगीत (गीत गायन) प्रतियोगिता में भी सहभागिता की गयी। सभी विजेताओं को पद्म श्री डा. यशोधर मठपाल जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर हेम आर्या,बालम सिंह मेहरा,हरि शंकर काण्डपाल, खष्टी बिष्ट,कंचन साह,नवीन क्वीरा, ललित भट, सुजान रजवार, प्रकाश आर्य, नन्द किशोर पाण्डे, सुनील कुमार लेक इन्टर नैशनल भीमताल के शिक्षक अजय कुमार, अमित कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


