खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । सी आर एस टी ओल्ड- बाॅयज की वार्षिक बैठक रविवार को कालेज सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पिछले वर्ष के बजट और प्रतियोगिता पर चर्चा की गई ।  इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी के द्वारा किये गये कार्यो की एक सुर से प्रशंसा की गयी।
   इस मौके पर संघ के संरक्षक कैप्टन एल एम साह की उपस्थिति में नयी कार्यकारिणी का चयन किया गया।
द्विवर्षीय कार्यकारणी में जगदीश बवाडी  अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डा मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उपसचिव, धर्मेद्र शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी सदस्यों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु अपना पूरा योगदान देने का आश्वासन दिया।
  इस मौके पर जगदीश लोहनी,अम्बा दत बवाडी,  प्रो ललित तिवारी, विनोद साह,पवन खनायत, रवि साह,अपूर्व बिष्ट, पवन साह,गोपाल बिष्ट, भास्कर साह, मनीष साह, दिव्यन्त साह,विश्वकेतू वैद्य,पवन साह आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page