खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में वर्कचार्ज नियमित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई ।
   बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह बिष्ट व संचालन मुख्य संयोजक गिरीश चन्द्र जोशी ने किया। बैठक मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली थे ।
  बैठक में मुख्य रूप से मांग की गई कि शासनादेश के अनुसार सभी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों को आगामी 15 जुलाई तक शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन वर्दी, छाता और बरसाती आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही, विभाग के सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, नगदीकरण, जी.पी.एफ., पेंशन और जी.आई.एस. जैसी वित्तीय सुविधाओं का भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करने की पुरजोर मांग उठाई गई।
​बैठक के दौरान सरकारी आवासों और कार्यस्थल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों ने मांग की कि सड़क अतिक्रमण के दायरे में आने वाले तथा कुन्ता खान, धोबीघाट और राजभवन रोड जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अभी तक खाली न किए गए सरकारी आवासों को जल्द से जल्द खाली करवाया जाए। इसके अलावा, फील्ड में तैनात वर्क एजेंटों और मेटों की परिवहन संबंधी समस्या को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। बताया गया कि उन्हें वाहनों की देखरेख और विभागीय कार्यों के लिए प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर तक की दूरी अपने निजी खर्च पर तय करनी पड़ रही है। संगठन ने मांग की कि पहले मिलने वाले वाहन भत्ते को तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किया जाए।
बैठक के अंतिम चरण में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में  महेंद्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, हरीश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सते सिंह अधिकारी को सचिव और प्रेम सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।
बैठक में पूरन सिंह,राजेन्द्र सिंह अधिकारी,
​किशन सिंह,पूरन सिंह,हरीश सिंह,राजू शर्मा,गोपाल सिंह,देव राम,सोबन सिंह,पान सिंह, रमेश चन्द्र,विद्यासागर भट्ट,खीमा नन्द,पान सिंह,भूपाल सिंह सेवानिवृत्त,देवेंद्र आर्य,कमला देवी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page