खबर शेयर करें 👉

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने नये प्रवेशी बच्चों को माल्यार्पण कर पुस्तकें वितरित की।

अल्मोड़ा । पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां आज  45 बच्चों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया।

 

इस अवसर पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने नये प्रवेशी बच्चों को माल्यार्पण कर पुस्तकें वितरित की। ए डी ने कहा यह विद्यालय दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है। वर्तमान में विद्यालय में 211 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने को निर्देशित किया।

ALSO READ:  नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की अलग से बैठक कर शिक्षा के लिए गुरुमंत्र दिये। इस दौरान  बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना प्रशान्त कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, पीटीए अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कैलाश चमियाल, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविशंकर गुसाईं, विद्यालय के शिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, चन्द्रकला उपाध्याय, चन्द्र शेखर जोशी, गौरव पांडेय, आशीष भंडारी, ज्योति आर्य, गोदा बोरा, ममता आर्य, आनन्द सिंह चौहान, पूनम वर्मा, भरत प्रकाश, सोनू गोस्वामी, दीपक आर्य, मिली आर्य, अशोक रावत, संजय गौतम, मनोज कुमार, संजू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रकला उपाध्याय ने किया।

You missed

You cannot copy content of this page