खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली वर्ष के मौके पर डी एस बी जंतु विज्ञान विभाग द्वारा निर्मित मछली पौंड का कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने उदघाटन कर उसमें भीमताल से लाई गई ग्रास कार्प मछली के बीज डाले ।

 

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

ग्रास कार्प मछली के ये बीज आईसीएआर डीसीएफआर भीमताल के डॉ. नित्यानंद पांडे ने उपलब्ध कराए हैं । इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि मछली उत्पादन उत्तराखंड की आर्थिकी को मजबूत कर सकता है । इसकी खेती से लोग रोजगार कर सकते हैं ।  कुलपति ने रिबन काटकर पौंड का शुभारम्भ किया ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

 

कार्यक्रम में प्रो. हरीश विष्ट विभागाध्यक्ष ,निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रो. ललित तिवारी,डॉ. दीपिका गोस्वामी, ,डॉ. हिमांशु लोहनी ,डॉ. दीपक मेलकानी,डॉ. उजमा, डॉ. दिव्या पांगती, डॉ. नंदन मेहरा, स्वाति जोशी आदि शोध छात्र उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page