खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  राजभवन नैनीताल में शनिवार को राजभवन में तैनात समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस परिवार मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और हालचाल जाना। इस दौरान राज्यपाल ने राजभवन में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे कार्मिकों को सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में कार्यरत समस्त अधिकारी और कर्मचारी केवल कार्मिक नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी अपनी समस्या है, जिसका समाधान मेरी प्राथमिकता है।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: शाहबाद इलेवन और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली फाइनल में, रोमांचक मुकाबलों में मारी बाजी

राज्यपाल ने कहा कि राजभवन नैनीताल ने हाल ही में 125 वर्ष पूरे किए हैं और आज भी इसकी भव्यता, गरिमा और सुंदरता जीवंत है। इसके संरक्षण और रखरखाव के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने सभी कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि राजभवन जैसी गरिमामयी संस्था में लापरवाही या शिथिलता के लिए कोई स्थान नहीं है। हम सभी को उत्कृष्टता के साथ अपने कार्यों में नया मानक स्थापित करना है।

ALSO READ:  एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख-- नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, परिसहाय  अमित श्रीवास्तव, अनु सचिव श्री लक्ष्मण राम आर्या सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page