खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन नैनीताल में प्रसिद्ध छायाकार और प्रकृति प्रेमी पद्मश्री अनूप साह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, हिमालय, बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने जैसे कई विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने अनूप साह के फोटो के माध्यम से प्रकृति और हिमालय की सुंदरता को दिखाने और लोगों को जागरूक करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों से प्रेरणा लेकर बच्चों को भी प्रकृति, हिमालय और पर्यावरण का महत्व समझाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की सुंदरता, हिमालय, वन्य जीवन और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर है। बच्चों में प्रकृति के लिए प्यार और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ.भुवन आर्य ने मंगोली,घटगढ़, नलनी में किया घर घर जनसंपर्क,

इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि बच्चों को स्कूल स्तर से ही नेचर वॉक, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक व जैविक विशेषताओं और पर्यावरण संरक्षण की व्यवहारिक समझ दी जानी चाहिए, ताकि वे भविष्य के उत्तरदायी नागरिक बनें। पद्मश्री अनूप साह ने भी राज्यपाल को अपने विभिन्न अभियानों और फोटो डॉक्युमेंटेशन से अवगत कराया, जो उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हिमालयी जीवनशैली के प्रचार-प्रसार के लिए किए हैं। राज्यपाल ने उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि भविष्य में राज्य के लिए मिलकर प्रकृति और पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा काम किया जा सकता है।

ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

You cannot copy content of this page