खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा परिणामों में उत्कर्ष तिवारी ने 207 वीं रैंक हासिल की है । उत्कर्ष की इस उपलब्धि से उनके परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है ।

पीरुमदारा ,रामनगर निवासी मनोज तिवारी के बड़े पुत्र का चयन संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ.भुवन आर्य ने मंगोली,घटगढ़, नलनी में किया घर घर जनसंपर्क,

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी परिणाम की सूची में जनरल कैटेगरी में उत्कर्ष ने देशभर में 207 रैंक प्राप्त की है।

उत्कर्ष ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा काशीपुर से प्राप्त करने के बाद गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की थी,। उत्कर्ष के पिता मनोज तिवारी शिक्षक संगठन के पदाधिकारी हैं।

ALSO READ:  कर्मचारी नेता व राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया,राज्य आंदोलनकारियों ने भी पनदा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति ।

उत्कर्ष ने अपने प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की है।
उत्कर्ष को मिलने वाली सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

You cannot copy content of this page