खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार । गुरुद्वारा नानकमत्ता के कार सेवक प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है । प्रदेश के डी जी पी अभिनव कुमार ने मुख्य शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी पीलीभीत के मारे जाने की पुष्टि की है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भगवानपुर हरिद्वार  क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने अमरजीत सिंह को मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।
 ज्ञात हो कि 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  इन शूटरों पर एक- एक लाख रुपये का इनाम घोषित था ।
   बाबा तरसेम की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी और आज यह सफलता पुलिस के हाथ लगी है ।

You missed

You cannot copy content of this page