खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  राजकीय पालीटेक्निक के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के 7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के द्वितीय दिवस को स्वयंसेवियो ने दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ की।

मंगलवार को शिविर में “डिजिटल इन्डिया” पर प्रशिक्षण एवं चर्चा की गई।स्वयंसेवियों द्वारा पोस्टर, बैनर,तथा नुक्कड नाटक के माध्यम से जन सामान्य को जानकारी दी गई तथा जन समूह को डिजिटल इंडिया के प्रति जागरुक होने के लिए प्रेरित किया गया।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

 

बौद्धिक सत्र में भाषण तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । जिसमें सभी स्वयंसेवी समूह ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें पियूष पपनै की टीम विजयी रही।बौद्धिक सत्र मे संस्था के सूचना प्रौद्योगिकी के  नीरज वर्मा,  नवनीत मिश्रा,  राजेश लोहनी,श्रीमती जानकी बिष्ट व  रजनीश भूटानी द्वारा “डिजिटल इन्डिया” पर विस्तृत जानकारी दी गई।

ALSO READ:  अति दुर्लभ है अधिकमास में सोमवती अमावस्या, शुभ मुहूर्त,महत्व एवं तिथि ।

 

कार्यक्रम का संचालन  नीरज वर्मा, श्रीमती रंजना रावत, सुश्री कविता नेगी द्वारा किया गया।इस दौरान स्वयंसेवियो के साथ बद्री,राधिका तथा दीपशंकर भी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page