खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रसायन विज्ञान, विभाग डी एस बी परिसर की प्राध्यापक प्रो.गीता तिवारी की माता विजया कांडपाल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । उनके दामाद कूटा के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी ने बताया कि वे 6 माह से अस्वस्थ थी ।  4 मार्च,2024 को दोपहर बाद उनका निधन हो गया। कूटा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है   तथा प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दे तथा दुखी परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

  स्व.विजया कांडपाल की में बड़ी बेटी  नीता देहरादून में दारिल में  वैज्ञानिक , बेटे  हरीश यूएसए में इंजीनियर हैं तथा डॉक्टर गीता तिवारी कुमाऊं विश्वविद्यालय में रसायन की प्रोफेसर  है ।
  उनका अंतिम संस्कार बुधवार 6 मार्च को सुबह 8.30 बजे   चित्रशीला  घाट रानीबाग में  किया जायेगा कुटा की तरफ से  डॉ.विजय कुमार , प्रो नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार , डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. दीपिका गोस्वामी ,प्रो. अनिल बिष्ट ,डॉ. उमंग सैनी,डॉ. पैनी जोशी ,डॉ. सीमा चौहान, डॉ. दीपिका पंत ,डॉ. नागेंद्र शर्मा ,डॉ. युगल जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page