खबर शेयर करें 👉

राज्य मौसम विभाग ने बुधवार की अपरान्ह में मौसम पूर्वान्ह जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है ।

इधर विगत रात्रि लगातार हुई बारिश के बाद बुधवार पूर्वान्ह से नैनीताल सहित कुमाऊँ के अधिकांश हिस्सों में बारिश रुकी हुई है और दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली । जिससे आम जनमानस के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली ।

ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

इधर अपरान्ह 3 बजे मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया । जिसके तहत

“अगले 18 घंटों में (रेड अलर्ट दिनांक 6.8.2025 3:04 pm बजे से 9:00 am बजे तक )जनपद – अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, यू.एस. नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर यथा बड़कोट, पुरोला , सोनप्रयाग , देवप्रयाग , मुक्तेश्वर , डीडीहाट , रामनगर , खटीमा तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे से बहुत भारी वर्षा/बिजली के साथ आंधी/तेज से बहुत तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

You missed

You cannot copy content of this page