खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल के एमकॉम अंतिम वर्ष, बी कॉम अंतिम तथा बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने गुरुवार को परीक्षाएं समाप्त होने पर विभाग को भेंट स्वरूप गमले तथा पौंधे देकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली ।  विभाग में यह परंपरा  विगत वर्षों से चली रही है।
   कॉमर्स अंतिम वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद स्वेच्छा से गमले तथा पौंधे विभाग व परिसर में लगाते हैं। इस अवसर पर प्रो.अतुल जोशी ,
डॉ. आरती पंत, डॉ.विजय कुमार,डॉ.निधि वर्मा, डॉ.हिमानी जलाल, डॉ.जीवन उपाध्याय, डॉ.विनोद जोशी, डॉ.अंकिता आर्या, डॉ.तेज प्रकाश, डॉ.रितिशा शर्मा, डॉ. गौतम रावत, अनिल ढैला,घनश्याम पालीवाल, विशन आदि उपस्थित रहे ।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

You missed

You cannot copy content of this page