खबर शेयर करें 👉

चमनलाल बजाज की स्मृति में 50 बच्चों को दी जायेगी ड्रेस ।

नैनीताल । लेक सिटी वेल्फेयर क्लब का ड्रेस वितरण 12 जुलाई को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में होगा ।

क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति ढूंढियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में तय किया गया कि क्लब द्वारा इस बार चमन लाल बजाज की स्मृति में ड्रेस वितरण का आयोजन 12 जुलाई को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में किया जाएगा और विद्यालय के 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की जाएगी ।

ALSO READ:  मॉलरोड के सामने नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी व विशिष्ट अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या होंगी ।  कार्यक्रम ठीक 11:00 बजे से विद्यालय के प्रांगण में संपन्न होगा । कार्यक्रम की सफलता के लिए हेमा भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, रानी शाह,  अमिता शाह, सीमा सेठ, तनु सिंह, कविता त्रिपाठी,  प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, कविता गंगोला, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, लीला राज, कंचन जोशी, विनीता पांडे, आभा शाह, गीता शाह, मंजू बिष्ट, अमिता साह शेरवानी, रमा भट्ट, रमा तिवारी आदि सहयोग कर रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page