खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड आंदोलन के समय हुए मुजफ्फरनगर कांड की बरसी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को तल्लीताल गांधी चौक में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा ।
   सभा में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रातः 11 बजे से धरना कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष विशेष रूप से उत्तराखंड आंदोलन से संबंधित एक पोस्टर प्रदर्शनी  भी गांधी मूर्ति के निकट, तल्लीताल, नैनीताल में लगाई जा रही है। इस पोस्टर प्रदर्शनी का समय प्रातः10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।
  यह ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी इससे पूर्व उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जा चुकी है। इस प्रदर्शनी के संचालक  गजेन्द्र रौतेला हैं।
नैनीताल पीपुल्स फोरम की ओर से अधिवक्ता कैलाश जोशी ने उप जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र सौंपकर इस आयोजन की अनुमति मांगी है । विभिन्न जन आंदोलनों में सक्रिय दिनेश उपाध्याय ने आम जनमानस से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने व पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है ।

You missed

You cannot copy content of this page