खबर शेयर करें 👉

लीज की प्रति–:

नैनीताल । नैनीताल में इन दिनों नगर पालिका व खेल विभाग के मध्य डी एस ए मैदान की लीज चर्चाओं में है । इस लीज के मुताबिक अब फ्लैट मैदान का रखरखाव व खेल गतिविधियों का आयोजन खेल विभाग करेगा । जिसके बाद फ्लैट मैदान में डी एस ए की गतिविधियां सीमित हो जाएंगी ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

यह लीज वर्तमान बोर्ड के अस्तित्व में आने से पूर्व ही हो गई थी  । तब पालिका प्रशासक के हवाले थी । अब चुनी हुई बोर्ड इस लीज के नफे- नुकसान पर विधिक राय लेने की बात कर रही है । पालिका बोर्ड बैठक में इस आशय का प्रस्ताव भी पास किया गया है ।

इस लीज में दावा किया गया है कि फ्लैट मैदान खेल विभाग के अधीन जाने से खिलाड़ियों को फायदा होगा । क्योंकि अब तक डी एस ए द्वारा कराए जा रहे खेलों को खेल संघों की मान्यता नहीं थी । लेकिन अब जो भी खेल होंगे वह खेल कलेंडर के मुताबिक होंगे और उनकी वैधता होगी ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

लीज की प्रति-:

You missed

You cannot copy content of this page