खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के निर्देश पर निलंबित जिला जज अनुज संघल को बहाल करते हुए उन्हें चम्पावत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है । श्री संघल पर हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल रहते एक कर्मचारी का उत्पीड़न करने का आरोप था ।

इसके अलावा हाईकोर्ट ने मंगलवार को  बड़े स्तर पर उच्च न्यायिक सेवा व अन्य जजों के स्थान्तरण किये हैं ।

स्थान्तरण सूची ये मुताबिक कहकशा खान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में भी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। स्कंद कुमार त्यागी जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार का तबादला उधमसिंहनगर के जिल एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ है। फूड सेफ्टी अपील ट्रिब्यूनल हल्द्वानी के प्रशांत जोशी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार बनाया गया है । प्रेम सिंह खिमाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊधमसिंहनगर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, कहकशा खान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंपावत को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट, अटैचमेंट पर चल रहे अनुज कुमार संगल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंपावत, मनोज गर्ब्याल प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडीशियल, विनोद कुमार प्रथम एडिश्नल जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीपुर को एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली बनाया गया है। इसके अलावा भी कई जिलों में जजों के तबादले किए गए हैं।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: गोण्डा, शाहबाद और भोपाल ने जीतकर सेमी लीग में बनाई जगह, कल बुधवार को रोमांचक मुकाबलों की संभावना ।

हायर ज्यूडिशियल सेवा के अधिकारियों के स्थान्तरण की सूची–:

 

You missed

You cannot copy content of this page