नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, उत्तराखंड के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत ने की।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा भारतीय समाज के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन और संवैधानिक योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया ।
इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद कुमार जैमिनी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी हेतु दान में दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव सौरव अधिकारी द्वारा किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिवक्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. एम.एस. पाल (वरिष्ठ अधिवक्ता), गौरव काण्डपाल (उपाध्यक्ष), मीना बिष्ट (महिला उपाध्यक्ष), भुवनेश जोशी, डी.एस. मेहता, एम.सी. पंत, के.के. तिवारी, योगेश पचौलिया, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल अविदित नौरियाल, गौरव पवार, प्रेम कौशल,डॉ. प्रमोद कुमार, कु. दीपा आर्या, भारत सिंह मुख्य थे
गोष्ठी के समापन पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


