नैनीताल। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल की छात्रा निधिमणी ओली ने सी बी एस ई,की हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । निधिमणि ने कॉन्वेंट स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण करना उचित समझा और अपनी कड़ी मेहनत व अनुशासन से बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की । निधिमणि ने अपना यही प्रदर्शन आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया है ।
कु०निधिमणी ओली के
पिता भुवन चन्द्र ओली नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय में प्रधान सहायक हैं । जबकि माता चंद्रा ओली गृहणी हैं । वे नैनीताल के निकटवर्ती गांव नैना गांव निवासी हैं ।
कु०निधिमणी ओली की कक्षा 8 तक की शिक्षा सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल से हुई। भुवन ओली के दो बच्चों में निधि छोटी है और निधि के बड़े भाई रूद्रनारायण ओली ने भी पिछले साल सनवाल पब्लिक स्कूल से 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल की परिक्षा उत्तीर्ण की है।
निधिमणि के पिता भुवन ओली ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बढ़ावा देने के मकसद से उनकी मंशा निधिमणि को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की थी और उनकी पुत्री ने भी उनकी मंशा को साकार किया और कठिन मेहनत के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे उनका परिवार गौरवान्वित है ।


