खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान  और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। श्री भट्ट ने बताया कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी  इन परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची -: हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर किए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण ।

 

केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को बहुविधात्मक शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित किया गया है। और 20 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी  स्वयं इन योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस अनुदान से विश्वविद्यालय के शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ-साथ हजारों छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।

You missed

You cannot copy content of this page