खबर शेयर करें 👉

भीमताल । ग्लोबल एकेडेमी अलचौना चाँफी का वार्षिकोत्सव रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने प्रबंधक लोकेश तिवारी, प्रधानाचार्य विनोद कुमार के साथ दीप प्रज्वलन से किया । इसके पश्चात स्वागत गीत के साथ अतिथि गणों का स्वागत हुआ । साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

ALSO READ:  निर्जला एकादशी व्रत -: मुहूर्त,महत्व एवं कथा, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

 

ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय में आने वाले मार्ग के लिए 6 लाख़ रुपये देने  की घोषणा की जिससे शीघ्र ही मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा । प्रमुख ने सभी  अभिभावको से बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न डालने की अपील की । उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ साथ हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपील की । अतिथियों ने सभी अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की ।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

ALSO READ:  लेखिका अपराजिता कोटलिया की प्रथम पुस्तक "द मैन बिहाइंड माई फादर" का विमोचन कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत ने किया,

इस अवसर पर प्रधान पूरन भट्ट, हेमा आर्य,नितेश बिष्ट, अनिता आर्य, शरद पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश पांडे, कमल कुल्याल धीरेंद्र जीना,दुर्गा दत्त, शिक्षक सुनीता तिवारी, योगेंद्र कुमार, राजू फुलारा, पूनम, नेहा, कल्पना, तनुजा, काजल तथा अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page