नैनीताल । मक्कार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वी विहान ने जीत ली है ।

डी एस ए नैनीताल के मैदान में आज हुए फाइनल में वी विहान क्लब नैनीताल ने मक्कार स्पोर्ट्स क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। वी विहान क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 188 रन बनाये, जवाब में मक्कार की टीम 130 रन ही बना सकी।
प्रतियोगिता में प्रदीप उप्रेती व सचिन नेगी को विशेष पुरुस्कार दिये गये।आज के मैच के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य थे ।
इस दौरान डी एस ए महासचिव मनोज जोशी, क्रिकेट सचिव रवि जोशी ,बॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, भाजपा नेता अरविंद पडियार, सभासद भगवत रावत,सभासद मनोज जगाती, अनु मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बौबी, खजान डंगवाल, सन्तोष कुमार, सन्तोष साह, प्रदीप कुमार, शैलेन्द्र बिष्ट,मनोज गगोला,गोपाल बिष्ट, आनन्द बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, सचिन नेगी, गोविंद बिष्ट, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


