खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा जिलाधिकारी  द्वारा दिनांक 15 मार्च को होली पर्व पर अवकाश घोषित करने का स्वागत कर धन्यवाद दिया  तथा सभी कर्मचारियों से होली का पर्व सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का अनुरोध परिषद की ऑनलाइन बैठक में किया गया।

परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली ने कहा कि परिषद द्वारा जिला प्रशासन से 15 मार्च को होने वाले होली पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी। जिस पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए शनिवार 15 मार्च को होली का अवकाश स्वीकृत कर सभी कर्मचारियो को पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्रदान किया है। बैठक में प्रशासन के इस निर्णय का सभी प्रतिनिधियो द्वारा स्वागत किया गया। तथा सभी कर्मचारी वर्ग से पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का अनुरोध भी बैठक में किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, द्वारा की गई। बैठक में राज्य शिक्षक संघ के प्रति संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, तनवीर असगर, चंद्रशेखर सनवाल ,इसरार बेग, दीपक बिष्ट, , संजय जोशी, गणेश सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह बिष्ट, आनंद सिंह जलाल, राजेंद्र प्रसाद टम्टा , दिनेश जोशी गोपाल राम,सत्य प्रकाश द्विवेदी, आनंद पांडेय सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

ALSO READ:  जिला कोर्ट के अधिवक्ता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक।

 

You missed

You cannot copy content of this page