खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में एक और महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है । घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हुई है । इस घटना से गांव में भारी दहशत का माहौल है ।

(मृतका)
 ग्राम प्रधान ज्योली शेखर भट्ट ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव की महिलाएं गांव के समीप ही चारा लेने जंगल गई थी । जहां गुलदार ने हेमा पांडे उम्र 48 वर्ष पत्नी दयाकिशन पांडे पर हमला कर दिया । घटना के बाद अन्य महिलाओं में चीख पुकार मच गई । जिसके बाद गांव के अन्य लोग भी जंगल की ओर भागे लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका । इस घटना के बाद गांव में भारी दहशत व आक्रोश का माहौल है ।
ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ.हरीश बिष्ट ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है । ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, हरीश भट्ट सहित कई गांवों के प्रधान,बी डी सी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं ।

ज्योली गांव दो गांव के सामने की पहाड़ी में बसा गांव है । इससे पूर्व पिछले दिनों भीमताल ब्लॉक में एक महिला को गुलदार ने मार दिया था ।

You missed

You cannot copy content of this page