खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं विश्व विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल ।

नैनीताल । उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ कल 25 जून को  कुमाऊं विश्व विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । जबकि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे ।

ALSO READ:  कर्मचारी नेता व राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया,राज्य आंदोलनकारियों ने भी पनदा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति ।

कुमाऊँ विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत के अनुसार स्वर्ण जयंती समारोह प्रातः 10.30 बजे से हरमिटेज भवन स्थित देवदार सभागार में होगा ।

इधर प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उप राष्ट्रपति प्रातः दिल्ली से हवाई जहाज से बरेली आएंगे । जहां से हेलीकाफ्टर द्वारा आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे । हल्द्वानी से कार द्वारा उप राष्ट्रपति नैनीताल आएंगे । उप राष्ट्रपति के 3 दिन नैनीताल रुकने की संभावना है ।

ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

You cannot copy content of this page