खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को नैनीताल के सभी बूथों में सुना गया ।

 यहां मुख्य कार्यक्रम नारायण नगर वार्ड के अंतर्गत शेरवानी के निकट स्थित भाजपा कार्यकर्ता लता दफौटी के आवास पर हुआ । जहां विधायक सरिता आर्य मुख्य अतिथि थी । जबकि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा,अमिता साह,भाजपा नगर महामंत्री मोहित साह, बूथ अध्यक्ष नीमा अधिकारी, अरविंद पडियार, निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती, गजाला कमाल, अशोक साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।
नगर मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने नैनीताल क्लब वार्ड के बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी । अन्य बूथों में क्षेत्र के पार्टी नेता मौजूद रहे । इस दौरान सदस्यता अभियान की भी समीक्षा हुई ।

You missed

You cannot copy content of this page