नैनीताल । जनसंघ के संस्थापक एवं समाज सुधारक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा नगर मंडल नैनीताल के सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया । साथ ही डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया ।
कार्यक्रम में नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ,मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह बिष्ट,कार्यक्रम संयोजक अरविंद पडियार ,विधानसभा संयोजक (महा जनसंपर्क अभियान) भानु पंत ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया ,जिला कार्यकारणी सदस्य भाजयुमो आयुष भंडारी,मंडल महामंत्री रितुल कुमार,अध्यक्ष अनु० मोर्चा रोहित भाटिया,विक्रम राठौर ,हरीश राणा ,मनोज कुमार , के एल आर्या , विमला अधिकारी,आरती बिष्ट,गजाला कमाल,सोनू साह,दीपिका बिनवाल ,चंद्रा पंत ,संजय चंदेल,संतोष कुमार,धीराज कुमार,कौशल साह,मोहन सिंह रौतेला,दीवान सिंह आदि शामिल थे ।
इधर शाम को वैभरली मल्लीताल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक अशोक साह ने की । इस मौके पर नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट,कार्यक्रम संयोजक अरविंद पडियार, लता दफौटी,तारा बोरा,मीनू बुधलाकोटी,अमिता साह, नागेंद्र कुमार,गोपाल नेगी,राजू बिष्ट, भावना बिष्ट,नीमा अधिकारी,आशा पालीवाल,रेनू अधिकारी,चन्दन सिंह चमियाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।