खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल इकाई ने पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वन्य जीवों के हमले में बड़ी संख्या में हो रही जनहानि को रोकने के लिए नीति बनाने की मांग की गई ।

  डॉ. जंतवाल द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि हाल के दिनों में कई लोगों को वन्य जीवों द्वारा अपना निवाला बनाया गया है । जो चिंता का विषय है, लोगों की असमय जाने जा रही हैं, पशुधन का नुकसान हो रहा है। वन्य जीवों के लगातार हो रहे हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में भय व असुरक्षा का वातावरण है, लोग घरों में कैद हैं व रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
हाल ही में भीमताल व आस पास बाघ के हमले से महिलाओं की मृत्यु से हम सभी स्तब्ध हैं। अज़ीविका के आधार पालतू पशु भी मारे जा रहे हैं, असमय बच्चे मारे जा रहे हैं और सरकार मुआवजा देकर पल्ला झाड़ रही है। किसी के भी पारिवारिक सदस्य की वन्य जीवों के हमले से मृत्यु को मुआवजा देकर भरपाई नहीं की जा सकती। सरकार और उसके तंत्र से उक्रांद ठोस कार्यवाही चाहता है, वन्य जीवों के हमले से लोगों को बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। डॉ जंतवाल ने कहा पीड़ित परिवार के सदस्य को रोजगार देने हेतु अध्यादेश लाया जाए । घायल को देश में मुफ्त इलाज, वन्य जीव आपदा प्राधिकरण की स्थापना, बफर जोन बनाकर सशक्त निगरानी की जाय । साथ ही स्मार्ट बाड़ों का निर्माण किया जाय, मूल्यांकन व जिम्मेदारी तय की जाय, मुआवजा में वृद्धि की जाय।
 कार्यक्रम में खड़क सिंह बगड़वाल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, कमलेश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, मनोज साह, भय्यू साह, इन्दर सिंह नेगी, पान सिंह,हरीश अधिकारी, विजय साह, लोकेश वर्मा, भुवन सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र कांडपाल, रमेश चंद्र कांडपाल, विनोद कुमार, सुश्री लीला बोरा, मोहन सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, सज़्ज़न साह,डी एस सूर्या, मदन सिंह मेर आदि शामिल रहे।
ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

You missed

You cannot copy content of this page