नैनीताल । होली एकादशी के दिन शुक्रवार को शेरवानी लॉज के निकट स्थित शिव मंदिर में महिला होली की धूम रही । यहां आसपास की महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी कर शायं तक होली गायन के साथ ही झोड़े,चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी ।
सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद ललिता (लता) दफौटी के नेतृत्व में आयोजित महिला होली में शेरवानी लॉज,चीना हाउस,हंस निवास,सैनिक स्कूल क्षेत्र, वैभरली,मोहन पार्क,ए टी आई,पॉलिटेक्निक सहित आसपास की महिलाओं ने बढ़चढ़कर कर हिस्सा लिया । महिला होली के दौरान प्रसाद वितरण हुआ साथ ही आलू के गुटके बांटे गए । इस दौरान महिलाओं ने होली गायन के साथ ही झोड़े,चांचरी की भी शानदार प्रस्तुति दी ।
महिला होली में पूर्व सभासद मनोज अधिकारी, गोपाल सिंह भय्यू, सार्थक दफौटी, सिब्बू मल्होत्रा,सुनील अधिकारी, जितेंद्र सिंह,रमेश भाकुनी,चंदन सिंह चमियाल, गौरव पालीवाल,वैभव,पारस,हरीश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा ।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, सभासद नारायननगर भगवत रावत,भाजपा नेता शैलेन्द्र बर्गली,भूपेंद्र बिष्ट,सन्तोष कुमार,लेकसिटी वेलफेयर क्लब की रानी साह, जीवन्ति भट्ट, रमा भट्ट,भारती साह के अलावा शिव मंदिर समिति की हेमा बिष्ट, अमिता साह,नीमा अधिकारी,आशा पालीवाल,कुमुद बिष्ट,हेमा पांडे,हेमा जीवन सिंह बिष्ट, राहुल बिष्ट,भावना, मालती, कला साह, तारा माजिला, भावना पपनै, भगवती महरा,ऋतु बिष्ट,रेनू अधिकारी,हेमा तिवारी,तुलसी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी ।


