देहरादून । राज्य मौसम केंद्र ने 13 से 19 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 13,14 व 15 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा । जबकि 16 से 19 अप्रैल तक बागेश्वर, पिथौरागढ़,चमोली, उत्तरकाशी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है । किंतु शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा ।



